ताजा खबर
3000 फीट ऊंचाई, 2 मिनट में टुकड़ों में बंटा जहाज, दलदल में गिरा और मारे गए 114 पैसेंजर्स   ||    घास और मूंगफली के छिलके खाने को मजबूर लोग! इस शहर में तेजी से गंभीर हो रहा भुखमरी का संकट   ||    महिला सासंद को ड्रग्स देकर रातभर किया सेक्सुअल एसॉल्ट, अस्पताल की टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर दावा   ||    आरयलैंड की मोहर चट्टानों से गिरकर युवती की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा   ||    अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक! कार ने व्हाइट हाउस के गेट को मारी टक्कर, चालक की मौत   ||    30 लोग मारे और काटकर खा गए; घर में मिले कटे हाथ, मानव मांस से बना अचार, नरभक्षण की खौफनाक कहानी   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हो गई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें ईंधन के नए रेट   ||    दो बेटी होने पर 1 लाख… 1 पर 50 हजार रुपये दे रही सरकार, जानें कैसे उठाएं योजना का लाभ?   ||    IIT के छात्रों को क्यों नहीं मिल रही नौकरी? भारत में कुछ ऐसे हैं हालात   ||    IPL 2024: ‘दबाव नहीं झेल सके..’ KKR से मिली हार का केएल राहुल ने किसे ठहराया दोषी   ||   

प्लास्टिक मुक्त काशी के मुहिम में महापौर ने निकाली पदयात्रा, लोगो को दिलाई शपथ।

वाराणसी। आजादी के अमृत महोत्सव एवं  प्रधानमंत्री  के 71वें जन्मोत्सव पर मनाये जा रहे सेवा एवं समर्पण समारोह की श्रृंखला में गुरुवार में महापौर मृदुला जायसवाल की अध्यक्षता में ‘‘प्लास्टिक मुक्त काशी व प्लास्टिक हटाओं अभियान’’ के लिये वृहद जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। 

वृहद स्तर पर आयोजित यह रैली आज अपराह्न 03ः00 बजे लक्सा थाना के पास से प्रारम्भ होकर चितरंजन पार्क दशाश्वमेध तक निकाली गयी। इस रैली में नगर के हजारों नागरिकों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सभी लोग अपने हाॅथों में प्लास्टिक का प्रयोग न करने एवं इससे होने वाली बिमारियों सेे बचाव हेतु लोगों को जागरूक करने हेतु अपने हाथों में तख्तियाॅ लिये हुये थे, साथ ही बड़े बैनर जिस पर प्लास्टिक का प्रयोग न करने हेतु संदेश प्रसारित किया गया। महापौर  द्वारा पूरे रास्ते रैली का नेतृत्व किया गया। 

प्लास्टिक का प्रयोग करने की दिलाई शपथ%3A-
चितरंजन पार्क, दशाश्वमेध पहुॅच कर  उपस्थित सभी लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग नही करने के सम्बन्ध में शपथ दिलायी गयी। इस रैली में नगर निगम, वाराणसी की स्प्रीकंलर, मैकेनीकल स्वीपिंग मशीन एवं गावलर आटो सक्शन मशीन चलायी गयी थी जो लोगों के लिये आकर्षित कर रहा था। प्लास्टिक को मुक्त करने के इस अभियान में वाराणसी के आम नागरिकों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। 

आज की बड़ी रैली में भरतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष  विद्यासागर राय, भारतीय जनता पार्टी के सभी  पार्षदगण, साधना वेदांती, अशोक यादव, गीता शास्त्री, विजय श्री, संजू सरोज, जगदीश त्रिपाठी, अशोक कुमार,जगन्नाथ ओझा,  जितेन्द्र यादव, अपर नगर आयुक्त देवी दयाल वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 एन0पी0 सिंह, अधिशासी अभियन्ता  अजय कुमार राम, नगर निगम, वाराणसी के सभी स्वास्थ्य निरीक्षक, सभी सफाई सुपवाइजर एवं अधिकारी, कर्मचारियों ने रैली में भाग लिया।

Posted On:Thursday, September 30, 2021


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.